Quick Guide

PMAY-Gramin बेनिफिशियरी लिस्ट (Permanent Wait List) कैसे देखें

अपने गांव की पूरी प्राथमिकता सूची (Priority List) ऑनलाइन देखें जानें कौन-कौन सी फैमिली किस क्रम पर वेटिंग में है। आधिकारिक पोर्टल pmayg.dord.gov.in पर।

यह लिस्ट रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च से कैसे अलग है

अगर आपके पास पहले से रजिस्ट्रेशन नंबर है, तो सिर्फ अपनी स्थिति जानने के लिए वह अलग तरीका है। यह Permanent Wait List (PWL) उससे अलग है, इसमें पूरे गांव के सभी पात्र परिवारों की एक साथ प्राथमिकता क्रम (priority order) में सूची होती है, जिसमें दिखता है कि सैंक्शन के लिए कौन सबसे पहले नंबर पर है।

  • PWL में शामिल होना ही योजना में पात्र होने की पहली निशानी है।
  • हर साल इसी प्राथमिकता सूची में से नाम चुनकर सैंक्शन दिया जाता है।
  • PWL में नाम है लेकिन अभी सैंक्शन नहीं मिला इसका मतलब है कि आपकी बारी अभी नहीं आई।

गांव की प्राथमिकता सूची देखने की प्रक्रिया

  1. पोर्टल खोलें: pmayg.dord.gov.in पर जाएं।
  2. Awaassoft मेनू खोलें: ऊपर मेनू में “Awaassoft” पर क्लिक करें, फिर ड्रॉपडाउन में से “Report” चुनें।
  3. Social Audit Reports सेक्शन खोजें: रिपोर्ट पेज पर नीचे स्क्रॉल कर “H. Social Audit Reports” सेक्शन ढूंढें।
  4. Social Audit Report पर क्लिक करें: इस सेक्शन में दिए दो लिंक में से “Social audit report” (दूसरा, अंडरलाइन किया हुआ लिंक) पर क्लिक करें।
  5. MIS Report पेज खुलेगा: बाईं ओर “Selection Filters” पैनल दिखेगा।
  6. जगह चुनें: राज्य, जिला, तहसील/ब्लॉक और गांव चुनें राज्य चुनते ही अगला ड्रॉपडाउन खुलता जाएगा।
  7. Submit करें: पैनल के ऊपर दिए “Submit” बटन पर क्लिक करते ही उस गांव की पूरी प्राथमिकता सूची (PWL) खुल जाएगी।
PMAY-G Awaassoft Report Social Audit Report MIS Report page
Awaassoft → Report → Social Audit Report से गांव की PWL देखने का तरीका
ध्यान दें: बिना जगह चुने अगर आप सीधे “All States” रखकर Submit करेंगे, तो पूरे भारत का राज्य-वार सारांश (कुल सैंक्शन, ऑडिट, पूर्ण मकान की संख्या) दिखेगा, अपने गांव की सूची के लिए राज्य से लेकर गांव तक हर फील्ड भरना जरूरी है। सूची मिलने के बाद “Download Excel” या “Download PDF” बटन से इसे सेव भी किया जा सकता है।

एक और संबंधित रिपोर्ट

इसी रिपोर्ट पेज पर “I. AwaasPlus Reports” सेक्शन में “AwaasPlus Status of Priority List Verification” नाम की एक और रिपोर्ट भी मिलती है, जो नए Awaas+ सर्वे से जुड़े प्राथमिकता सत्यापन की जानकारी देती है। अगर आपने हाल ही में Awaas+ सर्वे कराया है, तो यह रिपोर्ट भी देखने लायक है।

अगर प्राथमिकता सूची में नाम न मिले

  • पहले पक्का करें कि सही राज्य, जिला, तहसील और गांव चुना है, प्रशासनिक सीमाएं कई बार बदल जाती हैं।
  • अगर परिवार ने अभी तक Awaas+ 2024 सर्वे में हिस्सा नहीं लिया है, तो नाम PWL में नहीं आएगा, पहले सर्वे में जुड़ना जरूरी है।
  • सर्वे में शामिल होने के बाद भी नाम न दिखे, तो ग्राम पंचायत सचिव या ब्लॉक कार्यालय में लिखित आवेदन दें, जवाब न मिलने पर RTI का विकल्प भी है।

नाम मिल जाने के बाद आगे क्या देखें

अगर PWL में नाम मिल गया है और सैंक्शन भी हो चुका है, तो अगला कदम है किस्त की स्थिति जांचना – यह पता करने के लिए कि निर्माण के किस चरण की राशि अभी जारी होनी है।

सहायता कहां से लें

प्राथमिकता सूची से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए आधिकारिक माध्यमों से संपर्क करें।

संपर्क माध्यमविवरण
सामान्य हेल्पलाइन1800-11-6446
भुगतान/PFMS हेल्पलाइन1800-11-8111
ईमेलsupport-pmayg@gov.in

अपने गांव की प्राथमिकता सूची सीधे देखें

राज्य, जिला और गांव चुनकर आधिकारिक पोर्टल पर पूरी PWL रिपोर्ट खोलें।

← पूरी PMAY-G गाइड देखें